दिन के निचले स्तर पर बाज़ार, Sensex 700 अंक टूटा, Nifty 14,300 के आसपास
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू इक्विटी बाजारों ने नकारात्मक कारोबार शुरू हुआ। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

मुंबई: आज बाज़ार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। Sensex 498.50 अंक टूटकर 48,681.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 134.50 अंक टूटकर 14414 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाज़ार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वही Bank Nifty भी फिसल कर 33,000 के नीचे चला गया है।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू इक्विटी बाजारों ने नकारात्मक कारोबार शुरू हुआ। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और मारुति सुजुकी के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। वहीँ रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और इंफोसिस में गुरुवार सुबह 500 से अधिक अंकों की गिरावट आई। जापानी शेयर बाजार और केओएसपीआई बढ़त के साथ बंद हुए।
सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा फिसला है। IOB, Bank Of Maharashtra और Bank Of India 3 फीसदी से ज्यादा फिसले है। इस हफ्ते बाज़ार की हालत काफी ख़राब देखी जा रही है। कल भी बाजार की शुरआत काफी कमज़ोर थी और बाजार लाल निशान पर भी बंद हुआ था। इससे निवेशकों को लगातार नुक्सान झेलना पद रहा है।
यह भी पढ़े: धूप से बचने व शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए इसका करें सेवन, जानें अनेक फायदे