लाल निशान पर बंद हुआ बाज़ार, Sensex 870 अंक लुढ़का, Nifty 14,637 के स्तर पर बंद
आज के कारोबार के बाद Bajaj Finance, IndusInd Bank, ONGC, NTPC, Dr Reddy, Reliance, HDFC Bank, LT, ITC, ICICI Bank, Bajaj Auto, SBI, Titan और HUL के शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

मुंबई: बाज़ार लाल निशान पर बंद हुआ जिसकी खास वजह देश में बढ़ता कोरोना संक्रमण है। Sensex 870.51 अंकों की गिरावट के साथ 49,159.32 के लेवल के पर क्लोज हुआ है। इसके अलावा Nifty 50 229.55 अंक यानी 1.54 फीसदी टूटकर 14,637.80 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार के दौरान Sensex के 30 शेयरों में से 5 शेयर्स हरे निशान में बंद हुए हैं। लेकिन साथ ही 25 अन्य शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
आज बाज़ार में एचसीएल टेक ( HCL Tech ) 3 पृषत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स की लिस्ट में रहा है। इसके अलावा TCS, Infosys, Bharti Airtel और टेक महिंद्रा ( Tech mahindra ) के शेयर्स में खरीदारी देखने को मिली है। इसके अलावा बिकवाली वाले शेयर्स की लिस्ट में 25 शेयर्स शामिल थे। आज के कारोबार के बाद Bajaj Finance, IndusInd Bank, ONGC, NTPC, Dr Reddy, Reliance, HDFC Bank, LT, ITC, ICICI Bank, Bajaj Auto, SBI, Titan और HUL के शेयर्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
वहीँ अगर बात करे बाज़ार खुलने की तो शुरुआत से ही बाज़ार आज गिरावट के साथ शुर हुआ। और बाज़ार में गिरावट का कारण रहा कोरोना महामारी का बढ़ता संक्रमण। आज हफ्ते का पहला दिन था और बाजार की इस हालत से निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।
यह भी पढ़े: UP: परिषदीय प्राइमरी-जूनियर Schools का समय बदला, अब समय से 15 मिनट पहले पहुंचेगे गुरूजी