मंगल ने बदली है अपनी चाल, जून में ये 5 राशियां होने वाली हैं बेहाल

नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रहों में से मंगल को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है। जून महीने में मंगल ने अपनी चाल बदली है, जिससे 5 राशियां बेहाल होने वाली हैं। ऐसे में इन राशि वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। इस महीने मंगल वक्री होते हुए मकर राशि में प्रवेश कर रह हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मंगल के इस परिवर्तन से जून माह में 5 राशियों के लिए कौन-कौन सी तारीखें मुसीबतें लेकर आ रही हैं।
मेष राशि
काम में अड़चनें आएंगी। मंगल की वजह से यह महीना मेष राशियों के लिए काफी उथल-पुथल से भरा रहने वाला होगा। सम्पत्ति के नुकसान की संभावना है। जून की ये तारीखें 8, 9, 16, 17, 25, 26 भारी हो सकती हैं।
कर्क राशि
जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। ससुराल पक्ष की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में हानि होने की संभावना रहेगी है। जून की ये तारीखें 4,7,15,26,27 भारी हो सकती हैं।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों को नौकरी में विवाद पैदा होने से महीना कष्टकारी रह सकता है। रिश्तेदारों से लड़ाई-झगड़े के चक्कर में फंस सकते हैं। धैर्य के साथ स्थितियों को संभालने की कोशिश करें। मंगल बुरा प्रभाव डाल सकता है। जून की ये तारीखें 7, 8, 10, 16, 17, 25, 26 आप पर भारी हो सकती हैं।
तुला राशि
सड़क पार करते समय सावधानी बरतें कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। सेहत के नजरिये से यह माह आपके लिए भारी रहेगा। जून के इन तारीखों में विशेष सावधानियां बरतें 3, 4, 12, 13, 20, 21, 30
वृश्चिक राशि
धन हानि अथवा घर में चोरी होने की आशंका है। जून महीने में किसी को भी पैसा उधार ना दें। घर-परिवार के सदस्यों से मनमुटाव संभव। यात्रा करने से बचें कोई भारी हानि हो सकती है। जून की ये तारीखें हो सकती हैं भारी- 5, 6, 7, 14, 15, 23, 24