मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से निकलेगी विशाल ‘महिला तिरंगा यात्रा’, मनाया जायेगा आजादी का जश्न

लखनऊ: वो पल कितना खुशनुमा रहा होगा, जब आजादी के दिन का पहला सूरज देखा गया होगा। जिस दिन गुलामी की जंजीरो को तोड़ कर सूरज की पहली किरण आजाद भारत पर पड़ी होगी उस दिन खूब जश्न मनाया गया होगा। उस दिन से आज-तक लगतार आजादी का जश्न मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के 72 वर्ष पूरे होने पर मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल 25 जनवरी दिन सोमवार को विशाल मिशन- शक्ति के तहत ,महिलाओ के द्वारा यात्रा निकाली जाएगी।
मनकामेश्वर मठ-मंदिर की महंत देव्यागिरि ने बताया कि इस बार मनकामेश्वर स्वयं सहायता समूह की महिला मण्डल की बहनो की ओर से यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा दोपहर 1 बजे मनकामेश्वर उपवन घाट गोमती तट से शुरु होकर बंधा मार्ग होते हुए मनकामेश्वर मन्दिर पर समाप्त होगी।
मन्दिर पर तिरंगा यात्रा का स्वागत होगा सभी को प्रसाद के साथ एक एक तिरंगा वितरित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में 72 महिलाएं तिरंगे रंग के परिधान में सजधजकर चलेंगी। यात्रा में महिलाये भारत माता के रुप में नजर आयेंगी। शाम को मन्दिर मे भोलेनाथ का श्रंगार तिरंगे के रंग में होगा। यात्रा को सफल बनाने मे महिला मण्डल की सदस्य श्री मति उपमा पाण्डेय, वैदेही, रूबी, तृप्ता ,समेत बडी संख्या मे महिलाएं तैयारियां में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें: REPUBLIC DAY: 25 और 26 को बंद रहेंगे ये Metro Stations, जानिए नए अपडेट्स