नाबालिग लड़की और उसके टीचर में हुआ प्यार फिर…

नई दिल्ली। कहते हैं गुरु और शिष्य का रिश्ता मां-बाप से भी बड़ा होता है। इसी पाक रिश्ते को एक टीचर और स्टूडेंट ने तार-तार कर दिया। नासिक के पास एक कस्बे में ऐसी घटना घटी। यहां एक 27 वर्षीय स्कूल टीचर और एक नाबालिग छात्रा हो आपस में प्यार हो गया। लेकिन समाज को ये मंजूर नहीं था। इसके बाद दोनों ने एक साथ खुदकुशी करने की कोशिश की। जिसमें छात्रा की मौत हो गई।
दो दिन से थे दोनों लापता
खबर के मुताबिक 17 साल की एक लड़की 10वीं क्लास में थी। छात्रा का उसके स्कूल टीचर सुभाष पाटिल के साथ अफेयर चल रहा था। ये दोनों ही जलगांव जिले में गालाने गांव के रहने वाले हैं। दोनों के रिश्ते की बात गांव में फैल गई। शर्म के कारण दोनों साथ में भाग गए। बाद में एक मंदिर में दोनों को जहर खाकर पड़ा पाया गया। ये दोनों ही पिछले दो दिनों से लापता थे।
मंदिर जाकर दोनों ने खाया जहर
लोगों से मिली सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने दोनों को वहीं पड़े हुए पाया। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। लेकिन लड़की की रास्ते में मौत हो गई। टीचर को बाद में नासिक सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने ही उनके बीच प्रेम प्रसंग के होने का शक जताया है। इसी बीच लड़की के शव को पोस्टमार्टम के बाद संबंधियों को सौंप दिया गया है।