मोदी सरकार ने किसानों के लिए समर्पित होकर काम किया: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासन में गांव में विकास और किसानों के खातों में पैसा नहीं आया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तब मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम किया है।

अलवर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासन में गांव में विकास और किसानों के खातों में पैसा नहीं आया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तब मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम किया है।
यादव ने आज अलवर जिले के खैरथल में किसान चैपाल को संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र सरकार ने जन-धन खाता खोलकर नकदी किसानों के खातों में पहुचाई है। हिंदुस्तान का हर गांव बिजली से जुड़ा हुआ होगा। उन्होंने कहा कि जिस जनादेश का अवसर 2014 में दिया था उससे भी बड़ा जनादेश 2019 में जनता ने दिया है।
उन्होंने कहा कि देश का किसान सबसे मेहनती है। मेहनती का अर्थ, दुनियाभर में खेती का योगदान, 5 ट्रिलियन जीडीपी में आठ प्रतिशत है। लेकिन फसल का व्यापार केवल दो प्रतिशत है। बाहर का संतरा और सेब आता है, किसान अपनी फसल को दुनिया मे भेजता है इसमे क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने जो कानून बनाये है वो किसानों के लिए हितकर हैं। विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है।
यादव ने कहा कि कांग्रेस ने किसान को आजाद नहीं होने दिया और बांधकर रखा। किसान की फसल को सुरक्षित रखने का तरीका नहीं है। हम फसल बीमा योजना लाए और दो हजार रुपये साल में तीन बार सम्मान निधि के रूप में डाले । केंद्र सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है कि मोदीजी ने बटन दबाया और 18 हजार करोड़ तुरन्त किसानों के खातों में पहुँच गए।
यह भी पढ़े: रूस में आये एक दिन में कोरोना के 29,018 नये मामले