Sunil Grover की रसोई में बंदर का धावा, वीडियो शेयर कर कही यह बात!
Sunil Grover को जब भी कोई पोस्ट पसंद आता है वो उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर देते हैं। सुनील ने फिर एक बार ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बंदर दही का पैकेट लेकर भागता हुआ नज़र आ रहा है।

नई दिल्ली: एक्टर और एंटरटेनर Sunil Grover सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। Sunil Grover को जब भी कोई पोस्ट पसंद आता है वो उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर देते हैं। खास बात यह है कि उनके फैंस को उनके पोस्ट खूब पसंद भी आते हैं।
सुनील ग्रोवर ने फिर एक बार ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बंदर दही का पैकेट लेकर भागता हुआ नज़र आ रहा है। उन्हें यह वीडियो खूब पसंद आया इसलिए उन्होंने फैन्स के बीच शेयर किया है।
यूज़र्स के आ रहे ढेरों रिएक्शन
Sunil Grover ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- “दही ले गया!” वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर चुपके से आता है और दही लेकर बड़ी चालाकी से भाग जाता है। बंदर के इस शरारती अंदाज पर यूजर्स खूब रियेक्ट कर रहे हैं। वीडियो को अभी तक लगभग 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सुनील ग्रोवर को उनके इसी कॉमेडियन अंदाज़ के लिए जाना जाता है।
यह भी पढ़ें :
- Janhvi Kapoor के जन्मदिन पर Arjun kapoor ने दिया ये स्पेशल गिफ्ट
- रेलवे स्टेशन पर सोने वाला ये अभिनेता आज 400 करोड़ का है मालिक, जानिए Birthday पर कुछ खास बातें
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक शानदार एक्टर भी हैं। ‘तांडव’ में इस बात की झलक भी देखी गई है। इस वेब सीरीज में सुनील ग्रोवर के अलावा सैफ अली खान, गौहर खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। इससे पहले सुनील ग्रोवर ‘गब्बर इज बैक’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में भी मुख्य भूमिका अदा कर चुके हैं।