मोतीलाल वोरा अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष बने, राहुल गांधी ने ट्विटर पर से ‘कांग्रेस अध्यक्ष’ हटाया

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोलीलाल वोरा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे। वह अब नए कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति तक पदभार संभालेंगे। मोतीलाल वोरा सातवें नेता हैं जो गैर गांधी परिवार से होने के बाद भी पार्टी की अगुवाई करने जा रहे हैं। बता दें कि अभी तक बीजेपी कई मौकों पर कांग्रेस को चुनौती देती रही है कि वह अपने अध्यक्ष के तौर पर किसी गैर कांग्रेस नेता को चुनकर दिखाए। लेकिन, अब शायद बीजेपी ऐसा नहीं कर पाएगी।
मोतीलाल वोरा 2014 से राज्यसभा के सदस्य हैं। वोरा पहली बार 1988 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। इतना ही नहीं वह कुछ समय के लिए 1985-1988-1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के तौर पर स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और सिविल एविएशेन मंत्रालयों का कार्यभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा 16 मई 1993 से लेकर 3 मई 1996 तक वोरा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।
Rahul Gandhi has removed 'Congress President' from his bio on his Twitter account. pic.twitter.com/32lWzWWoVv
— ANI (@ANI) July 3, 2019