Mumbai Local Train: इंतजार हुआ खत्म, जानें क्या है ट्रेनों का Time Table
1 फरवरी से मुंबई लोकल ट्रेन पटरी पर अपने निर्धारित समय पर फिर से दौड़ लगानें के लिए तैयार हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी अनुमति

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के कहर से दुनिया थम सी गई थी। अब वैक्सीन के आ जाने से कोरोना वायरस के संक्रमण घटने लगे है। वायरस के प्रभाव की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान ट्रेन (Train) सेवा बंद कर दी गई थी। लंबे समय के इंतजार के बाद महाराष्ट्र सरकार के निवेदन को स्वीकार करते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई की लोकल ट्रेन (Local Train of Mumbai) में यात्रा करने की अनुमति दे दी है।
मुंबई लोकल ट्रेन का समय
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मेरे प्यारे मुंबई वासियों, आप सभी की सुविधा के लिये, 1 फरवरी से मुंबई लोकल ट्रेन, दिन की अपनी पहली सेवा के शुरु होने से सुबह 7:00 बजे तक, तथा दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक, और उसके बाद रात्रि 9:00 बजे से ट्रेन सेवाओं के समाप्त होने तक शुरु की जा रही हैं।
मेरे प्यारे मुंबई वासियों, आप सभी की सुविधा के लिये, 1 फरवरी से मुंबई लोकल ट्रेन, दिन की अपनी पहली सेवा के शुरु होने से सुबह 7:00 बजे तक, तथा दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक, और उसके बाद रात्रि 9:00 बजे से ट्रेन सेवाओं के समाप्त होने तक शुरु की जा रही हैं।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 29, 2021
महाराष्ट्र सरकार के आदेशानुसार सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक, तथा शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मुंबई लोकल ट्रेन केवल आवश्यक सेवाओं में लगे स्टॉफ के लिये ही चलाई जायेंगी, व सामान्य यात्रियों के लिये यह उपलब्ध नही रहेंगी।
महाराष्ट्र सरकार के आदेशानुसार सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक, तथा शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मुंबई लोकल ट्रेन केवल आवश्यक सेवाओं में लगे स्टॉफ के लिये ही चलाई जायेंगी, व सामान्य यात्रियों के लिये यह उपलब्ध नही रहेंगी।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 29, 2021
मेरा आप सभी से आग्रह है कि यात्रा के दौरान सभी आवश्यक नियमों, व कोरोना से बचाव संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही हमारे और दूसरों के लिये समस्या बन सकती है। आप स्वयं सुरक्षित रहेंगे, तो आपके साथ यात्रा करने वाले सभी सुरक्षित रहेंगे।
यह भी पढ़े: Union Budget 2021 : आम बजट को लेकर सपा ने BJP पर बोला हमला
मेरा आप सभी से आग्रह है कि यात्रा के दौरान सभी आवश्यक नियमों, व कोरोना से बचाव संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही हमारे और दूसरों के लिये समस्या बन सकती है।
आप स्वयं सुरक्षित रहेंगे, तो आपके साथ यात्रा करने वाले सभी सुरक्षित रहेंगे।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 29, 2021
यह भी पढ़े: Mahatma Gandhi’s 73rd Death Anniversary: नाथूराम गोडसे ने क्यों मारी थी बापू को गोली?