भारी बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, जलभराव से यातायात प्रभावित, दो दिन का अलर्ट जारी

मुंबई। तेज रफ़्तार वाली नगरी मुंबई एक बार फिर भारी बारिश के कारण रुक सी गई है। शहर की लाइफलाइन लोकल पर भी इसका असर पड़ा है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव के साथ ही ट्रैफिक पर बुरा असर पड़ा है। यहां तक की एयरपोर्ट पर कई विमानों को डाइवर्ट करना पड़ा।
Streets water-logged in parts of Mumbai after heavy rain lashed the city. #Maharashtra #MumbaiRains pic.twitter.com/mZ2weZeugu
— ANI (@ANI) June 9, 2018
मौसम विभाग ने मुंबई और थाणे जैसे महाराष्ट्र के इलाकों में मानसून के आ जाने का ऐलान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार ये दक्षिण पश्चिम मानसून है।
वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान मुंबई से कोलाबा में 38.2 और सांताक्रूज में 37 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई है। शहर के माहिम इलाके में भी भारी बारिश की वजह से सडक़ों पर पानी इकट्ठा हो गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अनुमानित दिन से एक दिन पहले ही पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून के 10 जून को मुंबई पहुंचने की संभावना थी लेकिन यह 9 जून को ही पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 जून तक मुंबई में भारी बारिश होने की संभावना है।
The southwest monsoon reaches Mumbai on June 9, one day before the anticipated date of June 10. Heavy rainfall is expected till June 11: India Meteorological Department #Maharashtra
— ANI (@ANI) June 9, 2018
कुछ इलाकों में तो लोगों को घरों से न निकलने की हिदायत दी गई है। मुंबई में 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। विभाग ने पहले ही मॉनसून से पहले तेज बारिश की चेतावनी जारी की थी।