ISIS से लड़ेंगे ये मुस्लिम नौजवान

मुंबई। आतंकी संगठन ISIS के बढ़ते प्रभाव को ख़त्म करने के लिए मुंबई के मुस्लिम समुदाय ने अब कड़ा रुख अख्तियार किया है। मुस्लिम नौजवान इस आतंकी संगठन के झांसे में न आए इसलिए टास्क फ़ोर्स बनाने का निर्णय मुस्लिम संस्थाओ ने लिया है। यह टास्क फ़ोर्स मुस्लिम नौजवानों को ISIS की गतिविधियों से बचाने के लिए जागरूक करेगा और साथ ही यह बताने की कोशिश भी करेंगा की ISIS इस्लाम विरोधी है।
हाल ही में गए मुंबई के मालवानी का लड़का रियाज इसका सबसे बड़ा उदहारण है। वहीं पुणे की लड़की का भी ISIS के एजेंट ने माइंडवाश कर दिया था। इस टास्क फ़ोर्स के रेडार पर वह लोग होंगे जो युवाओ को रैडीकलाइज़ कर भटका रहे है। यह टास्क फ़ोर्स लोकल स्तर पर गठन की जाएंगी। कॉलेज और स्कूल में जाकर युवाओं को ISIS के खिलाफ उन्हें समझाया जाएगा। जानकारों का कहना है कि ऐसा कहीं इस्लाम में नही लिखा है कि किसी के गले पर चाक़ू रख दो। यह एंटी इस्लाम है जो लोग ऐसा करते है वो बहुत ही गलत है। हम बंदूक और असलहों से नहीं बल्कि युवाओं को समझाएंगे। इस टास्क फ़ोर्स में क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोग, कॉलेज, स्कूल के अभिभावक संगठन के सदस्य और डॉक्टर आदि लोग शामिल होंगे। यह टास्क फ़ोर्स मुस्लिम इलाकों में घूमकर उन लोगों का पता लगाएंगी, जो आतंकी संगठन का और उसके विचारों का प्रसार प्रचार करते है।
आपको बता दे कि ISIS का जाल देश में फैलता जा रहा है और इसका ताज़ा उदाहरण कल्याण और मलाड में देखने को मिला है, जहां मुस्लिम युवाओं की आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर सुर्ख़ियों में थी। इसके अलावा हाल ही में नागपुर एयरपोर्ट पर एटीएस ने तेलंगाना के तीन लड़कों को हिरासत में लिया था, जो इस संगठन से जुड़ने ले लिए घर से भागे थे और श्रीनगर जाने की फिराक में थे। इसके अलावा जयपुर से एक सरकारी कर्मचारी को पकड़ा गया था जो ISIS का एजेंट था। इन सभी घटनाओं को देखते हुए इस टास्क फ़ोर्स को बनाया गया है। इस टास्क फ़ोर्स की एक ख़ास बात यह भी की इस में महिलाएं भी है। जो कविताओ के ज़रिये भटके युवाओं को असलियत से रूबरू कराएंगी।
(न्यूज़ 24 से साभार)