म्यांमार: 40 साल की महिला की गोली लगने से मौत

यांगून: म्यांमार के मांडले में गोली लगने से 40 साल की महिला की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बाइक सवार हमलावर ने सोमवार को मोटरसाइकिल सवार एक जोड़े पर हमला किया, जब हमलावर महिला का पर्स छीनने में नाकाम रहा तो उसने गोली चला दी।
गोली महिला के सिर में लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला के पति को सीने के दाहिनी ओर गोली लगी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।यह घटना चानमेथाजी में हुई।