दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के लिए बने नुकीले कील, राहुल ने सरकार पर कसा तंज
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान पीछे हटने का नाम नही ले रहें हैं।

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान पीछे हटने का नाम नही ले रहें हैं और सरकार के साथ बैठक की सिलसिला जारी है लेकिन अभी तक कोई समाधान नही निकला है। कानूनों की वापसी की मांग को लेकर फिर से बैठक होनी है।
वहीं, किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि 6 फरवरी को नेशनल और स्टेट हाईवेज को जाम किया जाएगा। भारतीय किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक नेशनल और स्टेट हाईवेज को बंद किया जाएगा।
राहुल ने सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली बॉर्डर पर बने मोटी दिवार, बैरिकेडिंग और नुकीले कीलों पर राहुल गांधी ने सरकार को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘पुल बनाइए, दीवारें नहीं।’
GOI,
Build bridges, not walls! pic.twitter.com/C7gXKsUJAi
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 2, 2021
हरियाणा सरकार ने लिया एक्शन
भारतीय किसान मोर्चा (आर) के नेता बलबीर सिंह राजेवाल के ऐलान के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 2 फरवरी को गड़बड़ी की आशंका के चलते 7 जिलों में शाम 5 बजे तक इंटरनेट, SMS और डोंगल सर्विस को बंद रखने का फैसला किया है। जिसमें कैथल, पानीपत, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत और झज्झर शामिल है।
यह भी पढ़ें: 12 मासूम बच्चों के मुंह में पोलियो की जगह डाली गई सैनीटाइजर की बूंदें, मचा हड़कंप