नेपाल: Mount Annapurna पर ट्रेक करने गए 3 रूसी पर्वतारोही लापता, तलाश जारी

काठमांडू: नेपाल के Mount Annapurna पर्वत पर ट्रैकिंग करने गए तीन रुसी नागरिकों के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है इनके नाम सर्गेई कोंड्रास्किन, अलेक्जेंडर लुथोकिन और दिमित्री सीनेव हैं, जिनकी तलाश से शुरू कर दी गई है। बता दें कि Mount Annapurna 8091m ऊंचा पर्वत है।
ख़ूबसूरती और ट्रेकिंग के मामले में Annapurna क्षेत्र काफी पसंदीदा है। यह क्षेत्र ट्रैकिंग के लिए भी फेमस है। यहां दूर-दूर से यानी विदेशी सैलानी ट्रेकिंग के लिए आते हैं। यह उत्तर-मध्य नेपाल में हिमालय का एक भाग है, जिसमें कई चोटियां शामिल हैं। पिछले साल अप्रैल में इस क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना हुई थी, जिसमें दो साउथ कोरियाई पर्वतारोहियों की मौत हो गई थी।
छह नेपाली महिला पर्वतारोहियों ने गुरूवार को माउंट अन्नपूर्णा की ट्रेकिंग पूरी करके इतिहास रचा। उनसे पहले, कोई भी नेपाली महिला 8,091-metre की चोटी तक नहीं पहुंची थीं। इस वर्ष यहाँ वसंत ऋतु का पहला शिखर सम्मेलन भी है।
फोटो जर्नलिस्ट पूर्णिमा श्रेष्ठ, नेपाल पर्वतारोहण संघ की उपाध्यक्ष माया शेरपा, दावा यांगजुम शेरपा, पासंग लामू शेरपा अकिता, डबुटी शेरपा और शर्मिला सयांगटन तमांग Mount Annapurna के शिखर तक पहुंचे हैं।
वहीं पर्वत पर ट्रैकिंग करने गए तीन रुसी नागरिकों के लापता होने की खबर रविवार को आयो है। जिनकी खोज सोमवार से जारी है।
ये भी पढ़ें : Delhi में 7 दिनों तक तालाबंदी, इन चीजों पर रहेगी रोक, मजदूरों से खास अपील