बिहार में नितीश कुमार को लगा झटका, JDU छोड़ पूर्व सांसद हुईं RJD में शामिल

पटना: चुनाव से पहले बिहार में राजनितिक सरगर्मियां तेज़ हो गयीं हैं। इसके साथ ही बिहार में नितीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद लवली आनंद JDU छोड़ RJD में शामिल हो गयीं हैं। उन्होंने राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले लवली आनंद बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने तेजस्वी से भी इस दौरान मुलाकात की।
ये भी पढ़ें : श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मालिकाना हक के मामले पर सुनवाई 30 सितंबर को.
बता दें कि लवली आनंद जेल में बंद बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी हैं। लवली आनंद ने RJD ज्वाइन करने के बाद नितीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश सरकार ने उन्हें धोखा दिया है। वे राजद के साथ खड़ी हैं। तेजस्वी यादव उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेंगे, उसे निभाने के लिए वे तैयार हैं। आज से मैं पूरे तन-मन-धन से राजद की हो गई हूं। आनंद मोहन को जेल भेजकर वे सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये धोखेबाज सरकार है। वे मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगी।
नेता प्रतिपक्ष @yadavtejashwi जी के कुशल नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद #लवली_आनंद और उनके बेटे #चेतन_आनंद @RJDforIndia की सदस्यता ग्रहण किया! @qarisohaibrjd @Arunrjd pic.twitter.com/bzRj2zIBdw
— AMAN YADAV امن یادو (@AmanYad99742194) September 28, 2020
ये भी पढ़ें : वसीम रिजवी ने PM को दी 9 मस्जिदों की लिस्ट, कहा- इसे मंदिर तोड़कर बनाया गया
वहीँ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बताया कि लवली आनंद ने राजद ज्वाइन की है। उन्होंने कहा वे पूरी ताकत के साथ राष्ट्रिय जनता दल के लिए काम करेंगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खुद उन्हें राजद में शामिल करवाया है। बता दें कि लवली आनंद ने इस लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए प्रचार किया था।