अब ‘भारत’ में मिला प्रियंका को इस ‘हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस’ के बराबर फीस का ऑफर

मुंबई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान की आगामी फिल्म ‘भारत’ में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द नजर आने वाली हैं। क्वांटिको की सीरीज के बाद प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में अपना कमाल दिखाते हुए नजर आयेंगी।
खबरों की माने तो इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मोटी फीस ऑफर की गई है।एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए प्रियंका को 12 करोड़ फीस दी जा रही है लेकिन प्रियंका की टीम ने पहले 14 करोड़ का ऑफर रखा था जिसे 12 करोड़ रुपये तक लाकर सेट किया गया है।
गौरतलब हैं कि फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोने को भी इतनी ही फीस मिली थी। इस फिल्म में प्रियंका को मिल रही 12 करोड़ फीस ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोनेको मिली फीस के बराबर होगी। फिल्म इंडस्ट्री अब तक हाईएस्ड पेड फीमेल एक्ट्रेस का दर्जा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोने को मिला हुआ हैं जिसे अब प्रियंका चोपड़ा टक्कर देने वाली हैं।
पिछले दिनों एक चैनल को दिए गये इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा था, ‘मुझे मेल एक्टर से कम फीस लेना पसंद नहीं लेकिन कभी मुझे मेरे कोस्टार की फीस की 5 फीसदी भी मिली है।’
बता दें फिल्म पद्मावत में मिली फीस का खुलासा एक्ट्रेस दीपिका ने भी एक इंटरव्यू के जरिये ही किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें उनके को-स्टार रणवीर सिंह और शाहीद कपूर से ज्यादा फीस मिली थी।फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिशा पटानी भी नजर आएंगी। इस फिल्म से प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड कमबैक करने जा रही है।