OMG! Tanushree Dutta का नया अवतार देखकर रह जाएंगे दंग, ग्लैमरस लुक में कुछ यूं लगाए ठुमके
बॉलीवुड एक्ट्रेस Tanushree Dutta का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता है।

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस Tanushree Dutta का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Tanushree Dutta का ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता है। तनुश्री इस वीडियो में एक इंग्लिश सॉन्ग पर डांस करती नज़र आ रही हैं। Tanushree Dutta Video ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इसमें उनका ट्रासफोर्मशन देखकर सोशल मीडिया यूज़र्स पूरी तरह से हैरान हैं।
Tanushree ने घटाया 15 किलो वजन
मीडिया परिपोर्टस की माने तो उन्होंने होना 15 किलो वजन घटाया है। यही नहीं, उनके इस ग्लैमरस लुक ने फैंस को उनका ‘आशिक बनाया आपने’ अवतार याद दिला दिया। Tanushree ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर बिना किसी कैप्शन के शेयर किया है। फैंस उनके इस transformation की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक हज़ारों लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि तनुश्री के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें :
- मजनू भाई से इम्प्रेस हुए Vicky Kaushal, घोड़े पर गधा बनकर शेयर की तस्वीर
- अंजान लड़की वीडियो कॉल पर हुई अश्लील, Video रिकार्ड कर लड़के से मांगे 5 लाख
तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में आई फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ से अभिनय की दुनिया में डेब्यू किया था। उन्होंने 2004 में ‘फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम कर एक सुपरस्टार बनने का सपना लेकर बी टाउन में कदम रखा था। लेकिन दुर्भाग्यवश यहां उनके हाथ बड़ी कामियाबी नहीं लग सकी। वह बॉलीवुड में आखिरी बार 2010 में आई फिल्म ‘रामा : द सेवियर’ में नजर आई थीं। तनुश्री ने ‘चॉकलेट : डीप डार्क सीक्रेट्स’, ‘ढोल’ और ‘गुड बॉय बैड बॉय’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।