एक्स बॉयफ्रेंड से ‘ब्रेकअप’ की बात पर दिव्यांका त्रिपाठी की आंखे हुई नम, कहा…

मुंबई। टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही जी टीवी पर आने वाले शो ‘जज़ बात’ में नजर आने वाली हैं। इस शो को जाने-माने एक्टर राजीव खंडेलवाल होस्ट करते नजर आएंगे। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ‘ये हैं मोहब्बतें’ से इशिता भल्ला उर्फ़ इशी मां के किरदार से हर एक के दिल पर राज कर रही हैं। ‘जज़ बात’ चैट शो में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने दिल की कई बातों पर खुलकर खुलासा किया। इस समय दिव्यांका अपने दिल की बातों को सार्वजानिक करने के कारण चर्चा में छाई हुई हैं।
बता दे राजीव खंडेलवाल जल्द ही ‘जज बात’ नाम का एक चैट शो लेकर आ रहे हैं जो कि जी टीवी पर प्रसारित होगा।हाल ही में इस शो का एक प्रोमो जारी हुआ है जिसमें दिव्यांका गेस्ट बन कर आई हैं। दिव्यांका जब जी टीवी पर आने वाले सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ सीरियल में काम करती थीं तब उनका अफेयर उनके को-स्टार शरद मल्होत्रा से हुआ था। इन दोनों एक्टर्स का रिश्ता आठ साल चला और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। दिव्यांका ने इस शो के दौरान बताया कि आठ साल बाद ख़त्म हुए इस रिश्ते के बाद ऐसा लग रहा था कि मानो ज़िन्दगी ख़त्म हो चली है और वो अंधविश्वास के स्तर तक चली गई थीं। इस दौरान उनके आँखें भी भर आईं।
बता दें कि दिव्यांका और शदर मल्होत्रा का रिश्ता 8 साल तक चला था। इस प्रोमो में दिव्यांका कहते हुए नजर आ रही हैं, ‘8 साल, उस समय ऐसा लग रहा था जैसे जिंदगी खत्म हो रही है। मैं अंधविश्वास के स्तर तक चली गई थी।’ दिव्यांका त्रिपाठी ने खुद इस शो का प्रोमो शेयर किया है। शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका की मुलाकात एक्टर विवेक दहिया से सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ के सेट पर हुई। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आये और शादी के बंधन में भी बंध गये। इस जोड़ी को सभी ‘दिवेक’ के नाम से भी जानते है। दिव्यांका और विवेक ने हाल ही में रिएलिटी डांस शो ‘नच बलिए’ की ट्रॉफी जीती है।