पद्मविभूषण से सम्मानित नर्तक बिरजू महाराज का 83 की उम्र में हुआ निधन
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर दी श्रधांजलि बोले उनका जाना सबके लिए दुखदाई

लखनऊ डेस्क । उत्तरप्रदेश के मशहूर नर्तक बिरजू महाराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बिरजू महाराज पूरे 83 वर्ष के थे। पद्मविभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज भारतीय शास्त्रीय नृत्य ‘कथक’ पर विषेशाधिकार रखते थे।उनके निधन की जानकारी उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने फ़ेसबुक पोस्ट के ज़रिए साझा की।
स्वरांश ने लिखा, ”बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी महाराज को खो दिया। 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।”
बिरजू महाराज के देहात पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है और ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!
भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! pic.twitter.com/PtqDkoe8kd
— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2022