भारतीय सीमा में घुसपैठ करने वाला पाकिस्तानी मछुआरा गिरफ़्तार

गुजरात: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने गुजरात में कच्छ ज़िले से लगे सर क्रीक इलाक़े से भारतीय इलाक़े में अवैध रूप से घुस आए एक पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ कर लिया है। और उसकी नौका को जब्त कर लिया है। मछुआरे को पकड़ने के बाद पूरे इलाके की तलाशी की जा रही है।
BSF के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के शाहबंदर का निवासी ख़ालिद हुसैन खराब मौसम का फायदा उठा कर अपनी नौका के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। जिसके बाद BSF की 108 वीं बटालियन के गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया।
मछुआरे के पास से मछली पकड़ने के उपकरण, डीज़ल आदि बरामद किया गया। वहीं पूरे इलाके की एहतियाती पड़ताल की जा रही है। अब तक कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला है। बता दें कि झींगा मछली और अन्य खाद्य समुद्री जीवों से भरे इस दलदली इलाक़े में पाकिस्तानी मछुआरे इन्हें अधिक प्रमाण में हासिल करने की लालच में चोरी छुपे घुस आते हैं। पहले भी कई बार उन्हें पकड़ा जा चुका है। लेकिन पाकिस्तान की सीमा से लगे इस क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए सुरक्षा एजेंसियां विशेष चौकसी बरतती हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरफ्तार