Trending
चार हाँथ पैर वाले बच्चे को लोग कह रहे कलयुग का भगवान

कटियार| कटियार शहर में एक महिला ने एक अजीब बच्चे को जन्म दिया है जिसे लोग कलयुग में ईश्वर का अवतार बता रहे हैं। लोगों का कहना है यह बच्चा इस भ्रष्ट संसार मे भगवान का अवतार है।
खबर कटिहार के एक अस्पताल की है जहाँ मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने चार हाँथ पैर वाले एक नवजात शिशु को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और लोग इसे करिश्मा बताकर बच्चे को ईश्वर की उपाधि से नवाज रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें बच्चे को जन्म देने वाली मां सकुशल है। बच्चे को देखने के लिए अस्पताल में लोगो का समा बंधा हुआ है। लोग इसे ईश्वर स्वरूपी समझकर इसके दर्शन करने आ रहे हैं।