कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) पर सवाल उठाने वाले लोग कर रहे भ्रमित : नकवी (Naqvi)
मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन पर सवाल उठाकर वही लोग देशवासियों को भ्रमित कर रहे जिन्होंने संकट के समय सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रश्न उठाये थे।

नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा है कि कोरोना की वैक्सीन पर सवाल उठाकर वही लोग देशवासियों को भ्रमित कर रहे जिन्होंने संकट के समय सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रश्न उठाये थे।
नकवी (Naqvi) ने आज कहा कि “सेहत की वैक्सीन” पर “सियासत की रैक्सीन”, “पिटे पॉलिटिकल प्लेयर्स का पागलपन” है। कोरोना की वैक्सीन पर वही लोग सवाल उठा रहे हैं जो कोरोना के संकट के समय लोगों की सेहत-सलामती के लिए मोदी सरकार द्वारा किये गए जन कल्याण के कार्यों पर प्रश्न खड़ा करते रहे। ऐसे ही लोग अब देश के हजारों वैज्ञानिकों के परिश्रम के परिणाम स्वरूप तैयार वैक्सीन पर सवालिया निशान उठा कर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की साजिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :
- भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने किया कमाल, अब पटरियों पर सरपट दौड़ेगा हस्पताल
- रेल मंत्री पीयूष गोयल ने माल की बुकिंग के लिए लॉन्च किया कुछ नया
उन्होंने आज हज हाउस मुंबई में हज 2021 के सम्बन्ध में विभिन्न मुद्दों पर हज कमिटी ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों एवं हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत से जाने वाले सभी हज यात्रियों को कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की जा रही है।