पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा, जानें आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्ली: तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल में 25 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कुछ दिन स्थिर रहने के बाद फिर से तेल में बढ़ोतरी हुई है। तो आइये जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल के दाम क्या हैं।
दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे और डीजल की कीमत 23 पैसे प्रति लीटर बढ़ी है। इसके साथ ही 82.49 रुपये पेट्रोल और डीजल 72.65 रुपये प्रति लीटर हो गए। वहीं वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 89.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 25 पैसे बढ़कर 79.22 रुपये प्रति लीटर हो गया।
वहीं कोलकाता में पेट्रोल के भाव 15 पैसे बढ़कर 84.02 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 23 पैसे बढ़कर 76.22 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हो गया है। पेट्रोल के दाम 13 पैसे बढ़कर 85.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 22 पैसे बढ़कर 78.06 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए।
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम—-
राज्य | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 82.49 | 72.65 |
मुंबई | 89.16 | 79.22 |
चेन्नई | 85.44 | 78.06 |
कोलकाता | 84.02 | 76.22 |
लखनऊ | 82.63 | 72.96 |
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के दावों को अटॉर्नी जनरल ने किया खारिज, बोले कोई सबूत नहीं मिला