Petrol/Diesel Price: कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा ‘BJP का नया नाम भयंकर जन लूट पार्टी’
पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी का नया नाम बन गया है भयंकर जन लूट पार्टी

नई दिल्ली: देश में तेल कंपनियों ने लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दामों में बढ़ोतरी जारी रखी है। राजधानी दिल्ली (Delhi) में पेट्रोल के दाम 31 पैसे प्रति लीटर से बढ़कर 90.19 रूपए और डीजल के दाम 80.60 रूपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।
सुरजेवाला ने साधा निशाना
कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए बोला कि भारत सरकार मानती है कि आज पेट्रोल की लागत 32.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की लागत 33.46 रुपये प्रति लीटर है। फिर आप पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर क्यों बेच रहे हैं। सरकार ने डीजल पर 820% अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी और पेट्रोल पर 258% अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगा दी है।
बीजेपी का नया नाम बन गया है भयंकर जन लूट पार्टी। 1 मई 2019 से आज तक पेट्रोल की कीमतों में 15.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 15.33 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मई 2019 से आज तक 200 बार के लगभग पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला pic.twitter.com/E9sSXB2any
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2021
बीजेपी (BJP) का नया नाम बन गया है भयंकर जन लूट पार्टी। 1 मई 2019 से आज तक पेट्रोल की कीमतों में 15.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 15.33 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मई 2019 से आज तक 200 बार के लगभग पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई हैं।
यह भी पढ़े: NASA: स्वाति मोहन के नेतृत्व में अमेरिका को मिली बड़ी सफलता, मंगल पर जीवन की करेंगे तलाश
अखिलेश यादव ने हमला बोला
भाजपा ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया हैऔर किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा ने जो कहा था जब करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया जिससे पूरी खेती-किसानी संकट में चली जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ती है: सपा प्रमुख अखिलेश यादव pic.twitter.com/Kwmi8WW9X7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2021
समाजवादी (SP) पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने हर वर्ग के लोगों को दुखी किया है और किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा ने जो कहा था जब करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया जिससे पूरी खेती-किसानी संकट में चली जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ती है।
महानगरों में पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम
महानगरों के नाम | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 90.19
|
80.60 |
कोलकाता | 91.41
|
84.19 |
मुंबई | 96.62
|
87.67 |
चेन्नई | 92.25
|
85.63 |
यह भी पढ़े: 4 साल में 2 बार UPSSSC का JE भर्ती नोटिफिकेशन, आज तक नहीं हुई परीक्षा, बेरोज़गार छात्र आक्रोशित