Petrol-Diesel Price: तेल की बढ़ती कीमतों पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान, जानें कब सस्ता होगा पेट्रोल
पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि OPEC देशों ने उत्पादन का जो अनुमान लगाया था वह भी नीचे आने की संभावना है जो फिर से चिंता बढ़ा रहा है

नई दिल्ली: तेल और LPG गैस के बढ़े दामों से देश में लोग परेशान है तो विपक्ष इस मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। राजधानी दिल्ली में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) और LPG गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 39 पैसे बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 37 पैसे बढ़कर 80.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
वित्त मंत्री का बड़ा बयान
पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की बढ़ती कीमतों को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने कहा कि OPEC देशों ने उत्पादन का जो अनुमान लगाया था वह भी नीचे आने की संभावना है जो फिर से चिंता बढ़ा रहा है। तेल के दाम पर सरकार का नियंत्रण नहीं है इसे तकनीकी तौर पर मुक्त कर दिया गया है तेल कंपनियां कच्चा तेल आयात करती हैं, रिफाइन करती हैं और बेचती हैं।
OPEC देशों ने उत्पादन का जो अनुमान लगाया था वह भी नीचे आने की संभावना है जो फिर से चिंता बढ़ा रहा है। तेल के दाम पर सरकार का नियंत्रण नहीं है इसे तकनीकी तौर पर मुक्त कर दिया गया है तेल कंपनियां कच्चा तेल आयात करती हैं , रिफाइन करती हैं और बेचती हैं: चेन्नई में वित्त मंत्री pic.twitter.com/PDk3mqE5dl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2021
सपा ने BJP पर साधा निशाना
सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस समय पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाता है, उसी समय महंगाई बढ़ जाती है। महंगाई बढ़ाकर इन्होंने पूरे मध्यम वर्ग, गरीब, किसान, नौजवान सबके ऊपर भार डाला है। BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा।
उत्तर प्रदेश में नई सरकार की जरूरत है क्योंकि पुरानी सरकार ने जनता को निराश किया है। किसान अपनी बात उनके पास लेकर आए होंगे तो उन्होंने किसानों का अपमान कर दिया। इतना अपमान का सामना कभी जनता ने नहीं किया होगा जितना बीजेपी की सरकार में हो रहा है: अखिलेश यादव, SP pic.twitter.com/BVHgeTym7A
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2021
BJP के सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है जिससे पेट्रोल, डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। भारत सरकार प्रयास कर रही है और खाड़ी के देशों से वार्ता चल रही है। खाड़ी के देशों में तेल का उत्पादन बढ़ेगा तो फिर से तेल की कीमतों में गिरावट होगी।
यह भी पढ़े: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, डाक विभाग ने निकाली बंपर भर्तियां
AAP ने साधा निशाना
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर AAP नेता राघव चड्ढा भारतीय जनता पार्टी जिस प्रकार से इस देश को लूट रही है, जिस प्रकार से गरीब लोगों की कमर तोड़ रही है और लोगों की जेब पर डाका डाल रही है, मुझे नहीं लगता है इस देश के इतिहास में इस तरह से किसी भी सरकार ने किया होगा।
पेट्रोल और डीज़ल के दाम वैश्विक बाज़ार तय करता है, हमने महंगाई कम करने के लिए समय-समय पर दाम घटाया है। भारत सरकार इनके दाम घटाने के लिए कृतसंकल्पित रहती है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे pic.twitter.com/HRIR8VZGgR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2021
केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम वैश्विक बाजार तय करता है, हमने महंगाई कम करने के लिए समय-समय पर दाम घटाया है। भारत सरकार इनके दाम घटाने के लिए कृतसंकल्पित रहती है।
यह भी पढ़े: Punjab National Bank में चपरासी के लिए करें आवेदन, योग्यता 12वीं पास, बिना परीक्षा दिए होगा selection