Petrol-Diesel Price: बंगाल में सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, आधी रात से नई कीमतें होंगी लागू
बंगाल के मुख्यमंत्री अमित मित्रा ने यह घोषणा करते कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 1 रूपए कि कटौती कर दी है। आज आधी रात में नई कीमतें लागू होंगी

कोलकाता: देश भर में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम आसमान छू रहे हैं। वाहन चालक तेल कि बढ़ी कीमतों से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने यह घोषणा करते कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 1 रूपए कि कटौती कर दी है। आज आधी रात में नई कीमतें लागू होंगी।
West Bengal government decides Re 1 cut in prices of petrol and diesel to be applicable from midnight, says State Finance Minister Amit Mitra
— ANI (@ANI) February 21, 2021
दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के दाम 39 पैसे की बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल के दाम 37 पैसे से बढ़कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
शनिवार को राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहरों के नाम | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
दिल्ली | 90.58 रुपये प्रति लीटर | 80.97 रुपये प्रति लीटर |
मुंबई | 97 रुपये प्रति लीटर | 88.06 रुपये प्रति लीटर |
चेन्नई | 92.59 रुपये प्रति लीटर | 85.98 रुपये प्रति लीटर |
कोलकाता | 91.78 रुपये प्रति लीटर | 84.56 रुपये प्रति लीटर |
लखनऊ | 88.86 रुपये प्रति लीटर | 81.35 रुपये प्रति लीटर
|
नोएडा | 88.92 रुपये प्रति लीटर | 81.41 रुपये प्रति लीटर |
सिलेंडर और बाईक को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने को लेकर सिलेंडर और बाईक को श्रद्धांजलि देकर अपना विरोध जताया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध
गुवाहाटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गोवा के पणजी में रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया।
यह भी पढ़े: ‘मोदी ने दुनिया के सामने भारत को एक मिसाल के तौर पर पेश किया’
अर्थव्यवस्था की रीढ़
RJD के मनोज झा ने कहा कि 12वें दिन भी तेल की कीमतें बढ़ी हैं, 12वें दिन भी लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी है। कोरोना (Corona) ने हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ दी है। सरकार इस तरह का व्यवहार कर रही है क्या सरकार के लिए संभव नहीं है कि एक्साइज ड्यूटी को कम करे और राहत दे।
यह भी पढ़े: IND vs ENG: ईशान किशन को India Team में मिला मौका तो मॉडल ने कही ये बड़ी बात, जानकर रह जाएंगे दंग