Petrol-Diesel Price: सिलेंडर और बाईक को श्रद्धांजलि, जानें अपने शहर में तेल के दाम
उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने को लेकर सिलेंडर और बाईक को श्रद्धांजलि देकर अपना विरोध जताया है

नई दिल्ली: सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोतरी को लेकर 12 दिन हो गए हैं। लोग दामों के बढ़ने से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल के दाम 39 पैसे की बढ़कर 90.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। डीजल के दाम 37 पैसे से बढ़कर 80.97 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
शनिवार को राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहरों के नाम | पेट्रोल के दाम | डीजल के दाम |
दिल्ली | 90.58 रुपये प्रति लीटर | 80.97 रुपये प्रति लीटर |
मुंबई | 97 रुपये प्रति लीटर | 88.06 रुपये प्रति लीटर |
चेन्नई | 92.59 रुपये प्रति लीटर | 85.98 रुपये प्रति लीटर |
कोलकाता | 91.78 रुपये प्रति लीटर | 84.56 रुपये प्रति लीटर |
लखनऊ | 88.86 रुपये प्रति लीटर | 81.35 रुपये प्रति लीटर
|
नोएडा | 88.92 रुपये प्रति लीटर |
81.41 रुपये प्रति लीटर
|
सिलेंडर और बाईक को श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने को लेकर सिलेंडर और बाईक को श्रद्धांजलि देकर अपना विरोध जताया है।
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीज़ल और गैस के दाम बढ़ने को लेकर सिलेंडर और बाईक को श्रद्धांजलि देकर अपना विरोध जताया। pic.twitter.com/NoLFgjVaQ5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2021
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध
गुवाहाटी (Guwahati) में भी कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गोवा के पणजी में रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया।
असम: गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीज़ल और गैस के दाम बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/SuQ2pFGP88
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 21, 2021
यह भी पढ़े: ICC T20 World Cup: 20 खिलाड़ियों के साथ भारत में एंट्री कर सकती है ये टीम, जानिये क्यों?
अर्थव्यवस्था की रीढ़
RJD के मनोज झा ने कहा कि 12वें दिन भी तेल की कीमतें बढ़ी हैं, 12वें दिन भी लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। लोगों की आमदनी नहीं बढ़ी है। कोरोना (Corona) ने हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ दी है। सरकार इस तरह का व्यवहार कर रही है क्या सरकार के लिए संभव नहीं है कि एक्साइज ड्यूटी को कम करे और राहत दे।
यह भी पढ़े: Bigg Boss 14 Winner: रूबिना दलैक ने जीता बिग बॉस 14 की ट्रॉफी? मिलेगा कैश प्राइज