चीनी हरकतों पर चुप्पी साधकर पीएम मोदी तोड़ रहे सैनिकों का मनोबल
दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के मध्य आय दिन शाब्दिक गाण्डीवो का प्रहार जारी रहता है। वहीं आज राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि चीन की हरकतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी देश की संप्रभुता के साथ समझौता है।
कांग्रेस की तरफ से जारी ट्वीट में कहा गया है की चीनी हरकतों पर चुप्पी साधकर पीएम मोदी, देश की संप्रभुता के साथ समझौता करने के साथ-साथ, सैनिकों का मनोबल भी तोड़ने का काम कर रहे हैं।
चीनी हरकतों पर चुप्पी साधकर पीएम मोदी, देश की संप्रभुता के साथ समझौता करने के साथ-साथ, सैनिकों का मनोबल भी तोड़ने का काम कर रहे हैं। pic.twitter.com/OVvYf7fwcv
— Congress (@INCIndia) January 19, 2022
प्रधानमंत्री की चुप्पी, चीनी सैनिकों के हौसले बढ़ाते जा रही है। अब तो ऐसा लगने लगा है कि खुद प्रधानमंत्री मोदी, चीन के अवैध पुल का उद्घाटन करने ना पहुंच जाएं। pic.twitter.com/CJlNzHfWJk
— Congress (@INCIndia) January 19, 2022