पीएम मोदी, शाह ने दी सभी देशवासियों को भाईदूज की शुभकामनाएं
भाईदूज पर पीएम मोदी, अमित शाह ने दी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भाईदूज के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। भाईदूज का त्योहार कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है।
लंबी उम्र की दुआ
कार्तिक शुक्ल द्वितिया को भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करती हैं और उसकी लंबी उम्र की दुआ करती हैं। मोदी ने इस पर्व के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा,” भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
भाई दूज के पावन अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2020
अमितशाह ने दी शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमितशाह ने लिखा,” सभी को भाई-दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएं।”
सभी को भाई-दूज के पावन पर्व की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/FVdyofVM2d
— Amit Shah (@AmitShah) November 16, 2020
भाईदूज का पवित्र त्योहार
भाई दूज या भैयादूज के त्योहार को भाई-बहन के पवित्र बंधन और प्रेम के लिए जाना जाता है। भाई दूज अन्य सभी त्योहारों से बहुत अलग माना जाता है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस त्योहार में किसी देवी-देवता की उपासना आदि क्रियाओं की बजाय स्वयं ही अपने भाई को तिलक करने का विधान है।
भाईदूज की परंपरा
प्राचीन काल से यह परंपरा चली आ रही है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं। कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन जो बहन अपने भाई के माथे पर भगवान को प्रणाम करते हुए कुमकुम का तिलक करती है उनके भाई को सभी सुखों की प्राप्ति होती है।
यमुना किनारे बैठकर करें भोजन
भाईदूज का त्योहार कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के स्नेह को सुदृढ़ करता है। यह त्योहार दीवाली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं।
यह भी पढ़े:यूपी में मौसम हुआ गुलाबी, आसमान ने ओढ़ी धुंध की घूंघट, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
यह भी पढ़े:बिग बैश लीग के नियमों में हुए तीन बड़े बदलाव, अब और बढ़ जाएगा रोमांच