बिहार : पुलिस बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, एक जवान की मौत, 15 घायल

नवादा| बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात रफ़्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक पुलिस बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी) के एक जवान की मौत हो गई। जबकि इस दर्दनाक घटना में 15 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस बस में भर कर जवान रामनवमी के मद्देनजर प्रतिनियुक्ति पर नवादा के रजौली आए थे और रात को पुलिस बस से सभी वापस गया लौट रहे थे। तभी सामने से आरहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ये दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी की बस के परखच्चे उड़ गए।
इस हदसे में बीएमपी के जवान आकाश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 15 जवान घायल हो गए।तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायल जवानों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ को ज्यादा गंभीर चोटे आईं हैं।
वहीँ मृतक जवान बेगूसराय के तेघड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस घटना के बाद मृतक जवान के परिवार में मातम का माहौल है। अचानक हुए इस हादसे से सभी सदमे में हैं।