पटाखे फोड़ने से मना करने पर पुलिस टीम पर हमला, 8 घायल

हावड़ा: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में पटाखे फोड़ने से मना करने पर अज्ञात लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हमले में 8 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने 5 हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पुलिस टीम पर हमला
हावड़ा के बल्ली क्षेत्र में पटाखे फोड़ने से रोकने पर कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि पुलिस ने घर की छत पर पटाखे फोड़ रहे थे कुछ लोगों को ऐसा करने से मना किया। लोगों ने पुलिसकर्मियों की बात मानने से इनकार करते हुए कहा कि वे किसी सार्वजनिक स्थान पर पटाखे नहीं फोड़ रहे हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पटाखे फोड़ने के लिए फिर से मना किया। जिसके बाद इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: देश में जीवन पटरी पर, कोरोना को मात देने वालों की दर 93 फीसदी