PPE किट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 14 लोग झुलसे
पीपीई किट ( PPE ) Kit बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में 14 लोगों के झुलसने की खबर आ रही है।

गाज़ियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में एक पीपीई किट ( PPE Kit ) बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में 14 लोगों के झुलसने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यह आग थाना लिंक रोड के इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री में लगी है। जिसमें 14 लोग झुलस गए हैं इनमे से 4 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आपको बतादें कि जिस फैक्ट्री में यह आग लगी है, वहां मास्क और पीपीई किट बनाई जाती हैं। आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड ( fire brigade ) की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई। काफी देर की मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी सीओ बॉर्डर ने दी उन्होंने बताया कि इस आग में कुल 14 लोगों के झुलसने की जानकारी मिली है। जिसमे से 5 लोगो को मैक्स हॉस्पिटल और 8 लोगों को यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पीपीई किट ( PPE ) Kit बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आगएसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया की घायल 14 लोगो में दो महिलाएं और एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है जिन्हे हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आ पाई है। पुलिस इसकी जाँच कर रही है जाँच के बाद ही आग लगने का कारण साफ़ हो पायेगा। बतादें कि फैक्ट्री में आग लगने से केमिकल के ड्रम में धमाका भी हुआ था जिससे फैक्ट्री का हिस्सा टूट कर गिर गया था।
यह भी पढ़े: क्या Akhilesh Yadav के रामपुर दौरे से कम हो जायेंगी आजम खान और उनके बेटे की परेशानियां ?