परिणीति ने दिये प्रियंका-निक की जल्द शादी के संकेत, कहा- जीजा जी के जूते चुराने की कर रही हूं प्लानिंग!

बॉलीवुड डेस्क: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में सगाई कर ली है। अब दोनों के जल्द शादी करने के संकेत भी मिल रहें है। देसी गर्ल की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी दोनों की शादी को लेकर चौंकाने वाली बात कही है।
दरअसल, प्रियंका और निक की शादी को लेकर देसी गर्ल की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा प्रियंका की शादी को लेकर खासा उत्साहित हैं। यही नहीं उन्होंने तो अपने होने वाले जीजा जी निक जोनस के जूते चुराने की भी प्लानिंग भी कर ली है। इस बात को खुद परिणीति ने जगजाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी साझा की है।
सोशल मीडिया पर शेयर किया प्लान
सोशल मीडिया पर जब परिणीति से सवाल किया गया कि ‘क्या वे निक जोनस के जूते चुराएंगी? उन्होंने कहा ‘हां जरूर। मैंने तो अभी से जीजू के साथ पैसों को लेकर सेटिंग करनी भी शुरू कर दी है। दीदी इन सबकी गवाह हैं।’
OF COURSEE!!! Already started negotiating my deal with him. And she’s my witness @priyankachopra https://t.co/N4UoKlMV60
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) August 20, 2018
पार्टी के बाद अमेरिका लौटे निक
निक अपने मॉम-डैड के साथ सोमवार को यूएस रवाना हो गए है। प्रियंका फिलहाल मुंबई में ही है। वे अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म करेंगी।