‘डांस इंडिया डांस’ के फिनाले एपिसोड में प्रियंका और करीना एक साथ आई नज़र

डांस रिऐलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ इस वीकेंड पर खत्म होने वाला है लेकिन फिनाले एपिसोड काफी एक्साइटिंग होने वाला है। इसकी वजह प्रियंका चोपड़ा हैं जो कि यहां नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा को-स्टार फरहान अख्तर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ को प्रमोट करने पहुंची थी| फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ शोनाली बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी हैं| आपको बता दें की इस शो को करीना कपूर जज कर रही हैंl
इसकी तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “हमारी तरह का फेस ऑफ..हम दोनों को यहां साथ में लाने के लिए हैशटैगडांसइंडियाडांस आपका धन्यवाद..आपके प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और जजों के साथ बेहद मजा आया| जल्द ही मिलते हैं करीना कपूर खान, टेरेंस, बॉस्को मार्टिस, रफ्तार..हैशटैगदस्कायइजपिंक 11 अक्टूबर को थिएटर्स पर आ रही है|”करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनास फिलहाल डांस इंडिया डांस के सेट पर हैंl इस शो के लिए एक साथ शूटिंग कर रहे हैं। दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे की प्रतिस्पर्धी रही हैं और निश्चित रूप से दोनों का एक विस्तृत और दिलचस्प इतिहास भी है।