प्रियंका ने सबकी प्यारी एक्ट्रेस के साथ फोटो खिचवाने से किया इनकार

मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोनी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। लेकिन अफसोस उनको अभी बॉलीवुड एक्ट्रेस का दर्जा नहीं मिल पाया है। अभी भी बॉलीवुड के टॉप स्टार्स उनके साथ काम करने से तो क्या उनके साथ एक फोटो क्लिक करवाने से भी पीछे हटते हैं।
स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2015 में प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोनी के साथ रेड कारपेट पर पोज देती नजर आईं। बुधवार रात ऑर्गनाइज इस अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुन सनी हैरान रह गईं। हुआ कुछ यूं कि प्रियंका चोपड़ा के तुरंत बाद सनी लियोनी ने रेड कारपेट पर एंट्री की। फोटोग्राफर्स ने दोनों एक्ट्रेसेस को एक साथ पोज करने के लिए कहा। ऐसे में प्रियंका झट से फोटोग्राफर्स को बोलीं, “इसके साथ तो फोटो मत खींचो मेरी।”
यह सुन सनी सन्न रह गईं! हालांकि, बाद में प्रियंका ने हंस के इसे मैनेज़ किया और उनके साथ पोज देती दिखाई दीं। बता दें, इन दिनों सनी लियोनी एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘मस्तीजादे’ और प्रियंका फिल्म ‘जय गंगाजल’ में बिजी हैं।