लंदन की सड़कों पर प्रियंका का HOT फोटोशूट, तस्वीरें देखकर जोरों से धड़कने लगेगा दिल
प्रियंका ने ये फोटोशूट लंदन की सड़कों पर कराया है। प्रियंका ने कुछ तस्वीरों में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही उलझे हुए छोटे बाल उनके उन्हें और भी ज्यादा हॉट बना रहे हैं।

नई दिल्ली: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा सुर्खियों में छाई हुईं हैं। उनकी सुर्खियों में छाने की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका फोटोशूट है। लंबे वक्त के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक बोल्ड फोटोशूट कराया है।बताया जा रहा है कि प्रियंका ने Elle UK, March 2021 के लिए फोटोशूट करवाया है और इसकी कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं।

बता दें कि प्रियंका ने ये फोटोशूट लंदन की सड़कों पर कराया है। प्रियंका ने कुछ तस्वीरों में ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही उलझे हुए छोटे बाल उनके उन्हें और भी ज्यादा हॉट बना रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिनमें प्रियंका ने क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने रखे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: घर से बेघर होते ही यह कंटेस्टेंट आए ‘सड़क’ पर, फोटो हुई वायरल
गौरतलब है कि प्रियंका इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म द व्हाइट टाइगर के लिए चर्चा में हैं। इस फ़िल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। हालांकि, भारत में इसे मिक्स्ड रिव्यूज़ मिले। इस फिल्म का निर्देशन रमीन बहरानी ने किया है। अरविंद अडिगा के बेस्ट सेलिंग नॉवल पर आधारित फ़िल्म में राजकुमार राव उनके पति के रोल में दिखायी दिये। वहीं, उभरते सितारे आदर्श गौरव ने लीड रोल निभाया।
यह भी पढ़ें: आमिर खान कर रहे हैं आपको हंसाने की तैयारी, जानिए कब और कैसे?