प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड टॉक शो में खेली होली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंटरनैशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा वह अपने पति निक जोनस के साथ मुंबई होली सेलिब्रेट करने आई थीं। प्रियंका और निक के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और विडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हुए थे। अब एक और विडियो सामने आया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा हॉलिवुड के एक टॉक शो होली खेलती नजर आ रही हैं। इस विडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
हालांकि यह एक पुराना विडियो है। विडियो में प्रियंका शो के होस्ट के साथ होली खेलती नजर आ रही हैं। वह होली खेलते हुए होस्ट पर हावी हो जाती हैं और उन्हें काफी ज्यादा रंग लगा देती हैं। इस विडियो को देखकर कहा जा सकता है कि प्रियंका को होली का त्योहार कितना पसंद है।
