प्रियंका गांधी ने कहा, “BJP को उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर देना चाहिए”

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 12वें दिन बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमला बोल रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि BJP सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो।
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए फेसबुक पर लिखा, “भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम ‘अच्छा दिन’ कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए ‘महंगे दिन’ हैं।”
भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो।
क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं। pic.twitter.com/JmssmGR5d2
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 20, 2021
इसके अलावा प्रियंका ने अपनी अगली पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने की नीयत से मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है, मगर किसानों को उनकी उपज का दाम देने में आनाकानी कर रही है।
प्रियंका ने कहा कि काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान बहनों भाइयों का संघर्ष उनकी जीविका से जुड़ा हुआ है। इस सरकार की नियत देखिए। भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की तिजोरियां भरने के लिए मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल-डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है लेकिन किसानों को उनकी फसल के दाम नहीं दे रही है। प्रियंका ने आगे कहा किसानों की जीविका के संघर्ष में वह किसानों के साथ हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इस फिल्म के गाने पर जमकर थिरके भारतीय खिलाड़ी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मग्न