बिजनौर में किसान महासम्मेलन में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

बिजनौर: किसान महासम्मेलन में 15 फरवरी को कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) शिरकत करेंगी। प्रियंका गांधी किसान महासम्मेलन में कृषि कानून के विरोध में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसी के चलते बिजनौर के चांदपुर के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपनी देखरेख में मैदान में साफ-सफाई व मंच को तैयार करने की कवायद में जुट गए हैं। इस किसान महासम्मेलन में हजारों संख्या में लोगों के पहुंचने की सम्भावना है।
बिजनौर के चांदपुर रामलीला मैदान में 15 फरवरी को कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा किसान महासम्मेलन में सुबह 10 बजे शिरकत करेंगी। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के बिजनौर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसी वजह से चांदपुर के रामलीला मैदान में तेजी से साफ-सफाई, कुर्सी व मंच बनाने का काम किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता मुनीश त्यागी की मानें तो किसान महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसमें 15 से 20 हजार किसानों के पहुंचने की संभावना है। महासम्मेलन में कांग्रेस सेवक को भी लगाया जाएगा, जिससे कि रैली में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो सके।
यह भी पढ़ें: कासगंज सिपाही हत्याकांड: आरोपी मोती पर इनामी राशि अब हुई एक लाख रुपये