पैगंबर कार्टून विवाद: फ्रांस के चर्च में तीन लोगों की निर्मम हत्या
फ्रांस के नोट्रे डेम चर्च में तीन लोगों की निर्मम हत्या, एक महिला का गला काटा

फ्रांस: पैगंबर कार्टून विवाद में फ्रांस के नाइस शहर के एक चर्च में चाकू से हमला किया गया। हमलावरों ने एक महिला का गला काट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शहर के मेयर ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है।
महिला का काटा गया गला
मेयर क्रिस्चियन इस्तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के ‘नोट्रे डेम चर्च’ में हुई है। फिलहाल पुलिस ने हमलावर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। कई लोग इस हमले में घायल भी हो गए हैं। पुलिस के सूत्र ने कहा कि एक महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला का गला काटा गया है।
पैगंबर कार्टून विवाद
दरअसल 16 अक्टूबर को फ्रांस के एक शिक्षक का सिर कलम करके उनकी हत्या कर दी गयी थी। सिर्फ इसलिए क्योंकि उस टीचर ने अपने कुछ छात्रों को ‘पैगंबर मोहम्मद का कार्टून’ दिखाया था। जिसको लेकर दुनियाभर के मुसलमानों में फ्रांस के खिलाफ काफी गुस्सा है। सीरिया में लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति की तस्वीरें भी जलाई है। टीचर सैमुअल पैटी की हत्या से फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बेहद नाराज हुए और उन्होंने टीचर के प्रति सम्मान जाहिर किया। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने ‘टीचर सैमुअल पैटी को मरणोपरांत फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक का सम्मान दिया’।
यह भी पढ़े:मुंगेर गोलीकांड के विरोध में फूंकी गाड़ियां, SP और DM बर्खास्त
यह भी पढे़:बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान, सपा को हराने के लिए भाजपा या अन्य पार्टी को देंगे अपना वोट