जन्मदिन मना रही बॉलीवुड की क्वीन, करण जौहर के घर पर आधी रात चली पार्टी

मुंबई: बॉलीवुड की क्वीन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1993 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी शानदार अभिनय और कड़ी मेहनत के दम पर आज मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। रविवार की देर आलिया की जन्मदिन पार्टी करण जौहर के घर पर चल रही है। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स शामिल हुए हैं। वहीं वायरल भयानी ने वीडियो और फोटो भी शेयर की है। जिसमे देख सकते है की अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा और आलिया कार में जाते हुए दिख रहे हैं।
आधी रात चली पार्टी
आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर देशभर से उनके फैंस बधाई संदेश भेज रहे हैं। आलिया के दोस्त उनका जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनकी बर्थेड पार्टी में शामिल होने पहुंचे हैं और यह पार्टी फिल्म निर्देशक करण जौहर के घर पर आधी रात को चल रही है। करण जौहर के घर पर आलिया के जन्मदिन की खुशी में पूरी रात जश्न मनाया जाएगा। इस पार्टी में करण के साथ खास दोस्ती भी शामिल हुए है।
ये भी पढ़ें : बॉक्सिंग ने खोया अपना होनहार सितारा Hagler का हुआ निधन
इंस्टा पर शेयर की स्टोरी
करण जौहर के घर पर बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पहुंचे। पार्टी में डायरेक्टर शशांक खेतान भी पहु्ंच चुके हैं। आलिया ने डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काम किया था और वह अच्छे दोस्त भी हैं। सोशल मीडिया पर आलिया ने फैंस के साथ बर्थडे से पहले तोहफा पाने का एक्साइटमेंट शेयर की थी इसके साथ ही उन्होंने इंस्टा पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- मेरे बर्थडे गिफ्ट्स जल्दी आ गए, थैंक्यू मेरे शशि।
ये भी पढ़ें : तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनकारियों पर सेना का बड़ा हमला, बड़ी सख्या में लोगों की मौत