राहुल ने देशवासियों से की अपील, किसानों के संघर्ष में जुड़े
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश का हर किसान केन्द्र के द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों को वापस करने के लिए दिल्ली के लगभग सभी सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहा है

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश का हर किसान केन्द्र के द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों को वापस करने के लिए दिल्ली के लगभग सभी सीमाओं पर किसान आंदोलन कर रहा है इसलिए देश के सभी नागरिक को उनके संघर्ष से जुड़कर उनका साथ देना चाहिए।
राहुल ने कहा
उन्हाेंने ने शुक्रवार को कहा कि देश भर के किसान कड़ाके की ठंड और बरसात को झेलते हुए भी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन कर रहा है इसलिए सभी को मिलकर उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में उनका साथ देना चाहिए और उनकी आवाज को तबतक बुलंद करनी चाहिए जबतक उनकी आवाज को केन्द्र सरकार सुन ना ले।
किसान के लिए बोले भारत
उन्हाेंने कहा, “शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र का एक अभिन्न हिस्सा होता है। हमारे किसान बहन-भाई जो आंदोलन कर रहे हैं, उसे देश भर से समर्थन मिल रहा है। आप भी उनके समर्थन में अपनी आवाज़ जोड़कर इस संघर्ष को बुलंद कीजिए ताकि कृषि-विरोधी क़ानून ख़त्म हों। किसान के लिए बोले भारत।”
यह भी पढ़े: पत्नी के चरित्र के बारे में बोला गलत तो पति ने कर दी हत्या
यह भी पढ़े:महिला नक्सली (Female naxalites) गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में योजना की प्लानिंग