गहलोत सरकार से राजस्थान की जनता बेहाल, किसानों का हुआ बुरा हाल
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि जो किसान भाइयों से किए वादे भी पूरे नहीं कर सकते वही लोग आज कृषि सुधार कानूनों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

जयपुर: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि जो किसान भाइयों से किए वादे भी पूरे नहीं कर सकते वही लोग आज कृषि सुधार कानूनों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।
- प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है, कल्याणकारी कृषि कानूनों से किसानों की तरक्की के रास्ते खुलेंगे, जिससे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानों के हित में लगातार कल्याणकारी फैसले ले रहे है, उनकी चिंता का निराकरण करने के लिए, हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा- झूठा प्रचार कर असिलियत दबा रही है मोदी सरकार
पूनियां ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को जनता ने सोशल मीडिया पर भी जवाब दे दिया है, गहलोत सरकार के आज के कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर डिसलाइक करके प्रदेश की जनता ने अपने इरादे जता दिए हैं। गहलोत सरकार के इन दो सालों में राजस्थान की जनता बेहाल है, ना किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी की, ना भर्तियों को पूरा करने एवं ना ही संविदाकर्मियों को नियमित करने का वादा पूरा किया है।