रामदरश मिश्र समेत 23 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कार

नयी दिल्ली। हिंदी के वयोवृद्ध लेखक रामदरश मिश्र समेत 23 भारतीय भाषाओं के लेखक को इस बार साहित्य अकादमी पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी है। 6 कविता संग्रह, 6 कहानी संग्रह, चार उपन्यास, दो निबंध संग्रह, दो नाटक, दो समालोचना और एक संस्मरण के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई है। यह सभी घोषित पुरस्कार 16 फरवरी 2016 को दिए जाएंगे। अकादमी के सचिव श्रीनिवास राव ने आज यहां वर्ष 2015 के अकादमी पुरस्कारों की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। अभी बंगला के लिए किसी पुरस्कार की घोषणा नहीं की गयी है।
कविता संग्रह के लिए सम्मानित कवि: ब्रजेन्द्र कुमार (बोडो), ध्यान सिंह (डोगरी), रामदरश मिश्र (हिंदी), के.वी. तिरुमलेश (कन्न्ड़), क्षेत्री राजन (मणिपुरी), रामशंकर अवस्थी (संस्कृत)
कहानी संग्रह के सम्मानित कहानीकार: कुल सेइकिया (असमिया), मनमोहन झा (मैथिली), गुप्त प्रधान (नेपाली) ,विभूति पट्टनायक (ओड़िया), माया राही (सिंधी) ,वोल्गा (तेलुगु)
सम्मानित उपन्यासकार: साइरस मिस्त्री (अंग्रेजी), के.आर.मीरा (मलयालम), जसविंदर सिंह (पंजाबी), मधु आचार्य (राजस्थानी)
निंबध के लिए सम्मानित: रसिक शाह (गुजराती), ए.माधवन (तमिल)
नाटक के लिए सम्मानित: उदय भेंब्रे (कोंकणी), रबिलाल टुडू (संताली)
समालोचना के लिए सम्मानित: बशीर भद्रवाही (कश्मीरी), शमीम तारिक (उर्दू)
संस्मरण के लिए सम्मानित: अरुण खोपकर (मराठी)।