Ranbir Kapoor कोरोना पॉज़िटिव, मां ने Instagram पर लिखी ये बात..
नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, रणबीर का Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है उनकी मां नीतू सिंह ने इंस्टग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि रणबीर कपूर कोरोना पॉज़िटिव पाए गए है। उनको लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि क्या उन्हें कोरोना हुआ है या नहीं लेकिन उनकी मां नीतू सिंह ने इसको साफ़ कर दिया है।
नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया, रणबीर का Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। और वो इसकी दवाइयां ले रहे हैं उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वो सेल्फ क्वारंटीन भी हो गये हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं। बता दे की महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अब रणबीर कपूर भी इसका शिकार हो गए है।

आपको बतादें कि रणबीर कपूर की सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें चलती रही है और इस बार भी अटकलें लगाई जा रही थी कि वह बीमार है, लेकिन अब उनकी मां ने साफ़ कर दिया है कि वह कोरोना पॉज़िटिव है। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। यह खबर आते ही सोशल मीडिया में एक्टर रणबीर कपूर के फैन्स ने उनके ठीक होने के मैसेज शेयर कर रहे।
यह भी पढ़े: International Women’s Day : शिव की भक्ति में लीन हुईं 1000 महिलाएं, दीयों की रौशनी से जगमगाया Kashi