रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस शानदार जगह पर करेंगे शादी, तारीख भी हो गई फिक्स!

मुंबई। विराट और अनुष्का के डेस्टिनेशन वेडिंग के बॉलीवुड के कुछ और सितारों ने डेस्टिनेशन वेडिंग का मन बना लिया है। जहां एक ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की वेडिंग की खबर सुनने में आ रही है। वहीँ दूसरी और रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इसी साल डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। खबरों की माने तो दोनों इसी साल स्विट्जरलैंड में शादी करने वाले हैं।
सूत्रों का माने तो दोनों ने जून या जुलाई तक शादी करेंगे है। इससे पहले मीडिया में फैली खबरों के मुताबिक उनकी शादी की चार तारीखे तय की गई थी, लेकिन हाल ही में खबर है कि दोनों की शादी इसी साल जून या जुलाई तक हो सकती है। उनके इस फैसले को लेकर घरवाले भी तैयार हो गए हैं, और दोनों के घर में शादी की तैयारी भी शुरु हो गई है। इस शादी में सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स ही शामिल होंगे।
खबर है की रणबीर और दीपिका दो रिसेप्शन देने का मन बना रहे हैँ। जिसमें से एक मुंबई में और एक बेंगलुरु में होगा। बेंगलुरु वाला रिसेप्शन दीपिका की फैमिली और वहां रहने वाले उनके रिश्तेदारों के लिए रखा जाएगा, जबकि मुंबई में दोनों अपने बॉलीवुड फ्रेंड के लिए रिसेप्शन का आयोजन करेंगे।सूत्रों की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह जो कि स्विट्जरलैंड टूरिज्म के ब्रान्ड एंबेसडर भी हैं, उन्हें देश में शादी रचाने के लिए एक एक्सक्लूसिव ऑफर मिला है।
बता दें दीपिका इन दिनों बीमार चल रही हैं लेकिन उसके बावजूद उन्हें अभी हाल ही में अपने परिवार के साथ कोलकाता में शादी की शॉपिंग करते देखा गया था। इससे पहले रणबीर की फैमली ने यह तय किया था दोनों की शादी मुंबई में ही होगी क्योंकि उनके सभी रिश्तेदार वहीं रहते हैं और वह चाहते थे कि उनकी शादी में सभी लोग मौजूद हों। लेकिन अब लग रहा है शायद उन्होंने अपना मन बदल लिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में बिजी है, फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं।