सड़कों पर बहने लगी खून की नदियां, सच जान कर हो जाएंगे हैरान

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया (Indonesia) के एक गांव में इन दिनों अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला। बता दें कि यहां की सड़कों पर अचानक से खून जैसा लाल पानी भरा हुआ दिखाई देने लगा। इसके कारण के बेखबर लोग इसे देखकर घबरा गए। हालांकि जल्द ही साफ हो गया कि दरअसल, यहां बाढ़ आई थी जिसमें एक डाईंग फैक्ट्री से लाल रंग निकलकर पानी में मिल गया। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबित बारिश के साथ मिलकर रंग हल्का हो जाएगा।
गौरतलब है कि इस गांव में इस बाढ़ की कई सारी तस्वीरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सबसे पहले लोगों ने सेंट्रल जावा के पेकलोंगन शहर के इस गांव की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे और कइयों ने कहा था कि इसे देखकर उन्हें खून जैसा लगा।
इंडोनेशिया का पेकलोंगन शहर पारंपरिक इंडोनेशियाई डाईंग तकनीक में इस्तेमाल होने वाली बाटीक के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इसमें कपड़ों पर पैटर्न बनाए जाते हैं। पिछले महीने भी बाढ़ आने की वजह से उत्तरी गांव में पानी हरे रंग का हो गया था। एक ट्विटर यूजर ने बताया है कि कई बार बैंगनी रंग के गड्ढे भी सड़कों पर देखने को मिलते हैं। जिसके बाद पेकलोंगन के आपदा राहत अधिकारी ने पुष्टि की कि ये तस्वीरें असली हैं। कई ट्विटर यूजर इसको लेकर कह रहे हैं कि कहीं इन तस्वीरों के चलते कोई अफवाह न फैलाई जाए।
यह भी पढ़ें: फिल्म राधेश्याम का प्री-टीजर रिलीज, ट्रेलर रिलीज की डेट फाइनल