Rubina Dilaik का नंबर हुआ लीक, पति Abhinav Shukla ने उठाया ऐसा कदम जानकार रह जाएंगे दंग
Bigg Boss 14 की विनर Rubina Dilaik जो आए दिन अपने अलग अंदाज़ से फैंस का दिल जीतती रहती हैं उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि एक वेबसाइट ने उनका नंबर लीक कर दिया है।

नई दिल्ली : Bigg Boss 14 की विनर Rubina Dilaik जो आए दिन अपने अलग अंदाज़ से फैंस का दिल जीतती रहती हैं उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि एक वेबसाइट ने उनका नंबर लीक कर दिया है। जिसके बाद वह काफी परेशान हो गईं। Rubina Dilaik के पति Abhinav Shukla को जब इस बात का पता चला तो उन्हें काफी गुस्सा आया। उन्होंने अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद से उस वेबसाइट को डिसेबल करवा दिया। Abhinav Shukla ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
Abhinav Shukla का ट्वीट
Abhinav Shukla ने अपने ट्वीट में लिखा,”किसी वेबसाइट ने गैर-कानूनी तरीके से कई एक्ट्रेसेस का नंबर सार्वजनिक कर दिया था, जिसे अब डिसेबल कर दिया गया है। शुक्रिया उन सभी इंजीनियर दोस्तों का। इंजीनियर्स से पंगा नहीं लेना। और हां, उन सभी का धन्यवादों का स्वागत, जो आने वाले हैं।” उनके इस ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। अभिनव ने इस तरह से अपनी पत्नी की ही नहीं बल्कि कई और एक्ट्रेसेस की भी परेशानियों को हल कर दिया है। बताया जा रहा है कि उस वेबसाइट पर करीब 100 से ज्यादा सेलेब्स के नंबर लीक हुए थे।
A website illegally sharing contacts of many prominent actresses has been disabled! All thx to my buddy engineer! Dont mess with #engineers. And yeah welcome to all the thankyous coming my way !
— Abhinav Shukla (@ashukla09) April 13, 2021
यह भी पढ़ें :
- अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स मान कर केंद्र Vaccine दें
- DSSSB में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की आज है आखिरी तिथि, यहाँ करे अप्लाई
बता दें कि Abhinav Shukla खुद इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी में Electronics division से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। Rubina Dilaik की बात करें तो उन्होंने Bigg Boss 14 जीतने के बाद खूब लोकप्रियता हासिल की है। रुबिना के चाहने वालों की संख्या Bigg Boss 14 के बाद बढ़ती ही जा रही है। इस जोड़ी को Bigg Boss 14 के सफर में खूब पसंद किया गया।