सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने बहरीन के नए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का निधन हो जाने के कारण सलमान बिन हमाद अल खलीफा को नया प्रधानमंत्री चुना गया है।

बहरीन: क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को देश का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का निधन हो जाने के कारण सलमान बिन हमाद अल खलीफा को नया प्रधानमंत्री चुना गया है।
सलमान बिन हमाद अल खलीफा बने नए पीएम
लंबे समय से बीमार चल रहे बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया था। जिससे क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को तत्काल प्रभाव से देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी बीएनए ने शाही परिवार की ओर से इस संबंध में जारी एक कार्यकारी आदेश के हवाले से यह जानकारी दी।
बुधवार को हुआ था प्रधानमंत्री का निधन
बहरीन के प्रधानमंत्री खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे और और अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे थे। खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के नाम दुनिया में किसी भी सरकार के सबसे लंबे समय तक प्रमुख रहने का रिकाॅर्ड है। उनके निधन पर बहरीन में एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है।
वहीं बताया जा रहा है कि क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद अल खलीफा को बहरीन के आंतरिक धार्मिक कलह को शांत करने के लिए उन्हें देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए हो रही मतगणना