अपनी नई गर्लफ्रेंड से भी सलमान की हुई ‘तू तू- मैं मैं’

मुंबई। सलमान खान की 50वें बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर भी वहां मौजूद थीं। ऐसा माना जा रहा था कि उस दिन सलमान लूलिया और अपने रिश्ते को सबके सामने एक्सेप्ट करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। पर हां उन दोनों के बीच जमकर बहस जरूर हुई।
दरअसल, सलमान को लूलिया का उनके कुछ मेहमानों के साथ ओवरफ्रेंडली होना पसंद नहीं आया। इसको लेकर दोनों की बहस भी हुई। सलमान के करीबी सूत्रों ने बताया , “जी हां, भाई लूलिया से थोड़े नाराज थे। पार्टी पूरी होने के बाद उन्होंने पोलाइट होकर अपनी नाराजगी जाहिर की। वे लूलिया पर चिल्लाए नहीं थे।”
चलो कम से कम इतने ब्रेकअप्स के बाद सलमान को इतना तो समझ आया कि गुस्सा करने से बात नहीं बनती। बल्कि गर्लफ्रेंड छोड़ के चली जाती है। इसलिए इस बार सलमान ने समझदारी से काम लिया।